03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित, गीतांजलि बनी टॉपर; 91.71% बच्चे पास

एफएनएन, झारखंड: अधिविद्य परिषद् (जैक बोर्ड) की दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदेश की राजधानी रांची स्थित जैक बोर्ड के मुख्य कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जैक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा शामिल हुए। इस दौरान मंत्री सोरेन और जैक अध्यक्ष हांसदा ने संयुक्त रूप से परिणाम घोषित किया। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 91.71% छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

JAC 10th Result Toppers 2025: यहां देखें टॉपर लिस्ट

रैंक छात्र का नाम स्कूल का नाम कुल अंक प्रतिशत (%)
1 गीतांजलि इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 493 98.60%
2 ऋतु कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 491 98.20%
2 अमृता गुप्ता इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 491 98.20%
2 पुजा कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 491 98.20%
2 अमर कुमार प्रॉप वी हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़ 491 98.20%
3 शिवानी कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 489 97.80%
3 विकास प्रामाणिक प्रॉप हाई स्कूल, बाघमारा बालीपुर 489 97.80%
4 श्रेया कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 488 97.60%
4 साक्षी कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 488 97.60%
5 शुभम कुमार पात्रा +2 आदिवासी हाई स्कूल, बांगुर्डा 487 97.40%
5 तहरीन फातमा उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल रांची 487 97.40%
5 भूमिका मिश्रा +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुरदा 487 97.40%
5 वर्षा कुमारी इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग 487 97.40%
5 तनिष्का कुमारी इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग 487 97.40%
5 कोमल कुमारी इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग 487 97.40%

 

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की 10 छात्राएं टॉपर लिस्ट में शामिल

इस साल झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में टॉप-5 रैंक में कुल 15 छात्र शामिल हैं, जिनमें से 12 लड़कियां हैं। खास बात यह है कि इन 12 लड़कियों में से 10 छात्राएं हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल से हैं।

गीतांजलि ने किया झारखंड बोर्ड 10वीं में टॉप

हजारीबाग की गीतांजलि ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की छात्रा हैं। गीतांजलि ने कुल 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं और 98.60% अंकों के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट

रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद मार्कशीट स्कूलों को भेज दी जाएगी। स्कूल से स्टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। मार्कशीट में स्टूडेंट की पर्सनल डिटेल्स के साथ हर सब्जेक्ट में स्कोर किए मार्क्स और कुल अंक देख सकेंगे।

शिक्षा मंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि इस साल परिणाम आने में थोड़ी देर हुई है। अब ऐसा नहीं होगा। हमने इसे सुधारने की तैयारी कर ली है। हमारा प्रयास होगा कि यह और बेहतर हो। हम पूरे सिस्टम को दुरुस्त कर रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग भी होगी। साथ ही उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह स्टूडेंट्स की मेहनत का फल है। अभिभावक भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया। यह परिणाम कलेक्टिव मेहनत का परिणाम है।

पिछले साल से 1.31 प्रतिशत रिजल्ट अच्छा रहा

इस वर्ष जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। इस बार 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि पिछले साल 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।

इन पांच जिलों का प्रदर्शन सबसे शानदार

  • कोडरमा
  • पाकुड़
  • जामताड़ा
  • लातेहार
  • साहिबगंज

3.95 लाख परीक्षार्थी सफल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 4,33,944 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 4,03,488 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सफल छात्रों की कुल संख्या 3,95,755 रही, जो परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या का लगभग 91.71% है।

डिवीजन वाइज रिजल्ट

  • प्रथम श्रेणी: 2,02,140 छात्र
  • द्वितीय श्रेणी: 1,57,294 छात्र
  • तृतीय श्रेणी: 17,521 छात्र

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 91.71% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट दोपहर 12:20 बजे के बाद से आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img