03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिता ने लूटी बेटी की अस्मत, मासूम की उम्र महज 13 साल; शरीर पर मिले चोट के निशान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता पर नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग की उम्र 13 वर्ष है और वह सातवीं कक्षा की छात्रा है.

पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. मेडिकल जांच में पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. पूरे मामले में पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पहले अंदेशा था कि माता-पिता के बीच विवाद में यह मामला दर्ज कराया गया है. लेकिन जांच हुई तो पिता काली करतूत सबके सामने आ गई. पूरे मामले की विवेचना महिला सब इंस्पेक्टर को दी गई, जहां पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे भी जांच कर रही है.

आरोप है कि मां की गैरमौजूदगी में आरोपी पिता ने अपनी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी. लेकिन पिता की हैवानियत से बेटी बुरी तरह घायल हो गई. बेटी ने जब मां को पिता की करतूत के बारे में बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. मां ने आरोपी से इसके बारे में पूछा तो वह कहानियां गढ़ने लगा. पहले तो उसने दुष्कर्म की बात से इंकार किया, फिर कहा कि पीड़िता को उसकी एक दोस्त ने उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो भेजा, उसने बेटी को अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़ लिया. बेटी की इस हरकत पर उसे गुस्सा आ गया और उसने बेटी को पीट दिया. जिसकी वजह से वह घायल हो गई, लेकिन जब मेडिकल हुआ तो सारी हकीकत सामने आ गई.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Topics

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img