03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun School परिसर के पीछे चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun School कैंट क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्कूल परिसर के पीछे चल रहे इस अवैध कारोबार में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र के किशन नगर एक्सटेंशन में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में कैंट पुलिस और AHTU टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक स्कूल के पिछले हिस्से में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की और देह व्यापार संचालित करने वाले आरोपी समेत आशीष कुमार पाण्डे और जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर खड़ी एक स्विफ्ट कार भी सीज कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाते थे और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं रेस्क्यू की गई महिलाओं को आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img