03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट बंद, नई तकनीकी से काम शुरू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: परिवहन विभाग की वेबसाइट ठप हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं। विभाग ने जो नई वेबसाइट तैयार कराई है, वह नए प्लेटफॉर्म पर लांच नहीं हो पा रही है। इस वेबसाइट पर विभाग की सभी सेवाओं के लिंक उपलब्ध थे।

परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से टैक्स जमा कराने से लेकर चारधाम यात्रा के ग्रीन कार्ड तक की सुविधा मिलती है। इसी वेबसाइट पर सभी विभागीय गतिविधियों का अपडेट भी होता है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की परिवहन वेबसाइट के साथ ही अन्य सभी वेबसाइट के लिंक भी इसी माध्यम से एक ही जगह पर मिल जाते हैं। विभागीय निविदाएं इसके माध्यम से जारी की जाती हैं।

तकनीकी विशेषज्ञ नई वेबसाइट को लांच करने में जुटे हुए
बीते कई दिनों से वेबसाइट ठप पड़ी है। पूछताछ करने पर पता चला कि एनआईसी ने पुरानी तकनीकी पर आधारित होने के चलते इस वेबसाइट को बंद कर दिया है। नई तकनीकी पर आधारित वेबसाइट तैयार की जा चुकी है, लेकिन इसे लांच करने में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण लोगों को इसकी सुविधान नहीं मिल पा रही।

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ नई वेबसाइट को लांच करने में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि इसी सप्ताह नई वेबसाइट सुचारू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने के लिए सीधे https://greencard.uk.gov.in/ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

कई और विभागों की वेबसाइट ठप

एनआईसी की पुराने सर्वर और पुरानी तकनीकी पर चल रहीं कई और वेबसाइटें बंद हो गई हैं। इनमें उत्तराखंड की भी कई विभागों की वेबसाइट शामिल हैं। इन सभी को स्वास प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि स्वास प्लेटफॉर्म पर सभी वेबसाइट साइबर हमलों से सुरक्षित हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img