03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में 40 लाख की 400 ग्राम स्मैक बरामद, चार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, बरेली : बरेली मिनी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार कुख्यात स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 400 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में इन दिनों अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और तस्करों की धरपकड़ के वास्ते व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम.में सोमवार सुबह एसपी सिटी और एडीशनल एसपी/सीओ सिटी सेकंड मो. शाद मियां के नेतृत्व में किला थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार तिवारी ने अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से मिनी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को रोककर सघन तलाशी ली तो चारों के कब्जे से 100-100 ग्राम स्मैक बरामद हुए। पकड़े गए स्मैक तस्करों की पहचान गांव घुंसा थाना सीबी गंज के नईम खां, वहीं के रहीस खां और थाना फतेहगंज पश्चिमी के कुरतरा गांव के नसरत हुसैन और उसके सगे चाचा अशरफ हुसैन के रूप में हुई। चारों दो मोटर साइकिलों पर सवार थे। स्मैक 100-100 ग्राम की दो-दो पोटलियों में मोटरसाइकिलों की डिग्गियों में छुपाकर रखी थी। एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 400 ग्राम स्मैक की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। बड़ी कामयाबी पर उन्होंने पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img