03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भैय्या दूज मनाकर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत

एफएनएन, अल्मोड़ा : जिले के भनोली तहसील में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ मायके से भैया दूज मनाकर वापस लौट रही थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति-पत्नी की मौत के बाद उनके बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। भनोली तहसील के भैसाड़ी गांव की रहने वाले जीवन सिंह अपनी पत्नी गीता के साथ सोमवार को भाई दूज पर सिमल खेत स्थित अपने ससुराल गए थे और देर शाम जब दंपत्ति वापस लौट रहे थे। ध्याडी से पहले भनोली लिंक रोड पर, कार अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और जीवन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही बचाव राहत कार्य शुरू हुआ। सर्च अभियान चलाकर बमुश्किल जीवन की पत्नी गीता देवी को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img