03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवार को कुचला, बेटे की मौत, जबकि मां गंभीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में शुक्रवार 4 अप्रैल सुबह को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की बस ने नेशनल हाईवे 309 पर चिल्किया के पास बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पी 2971 रामनगर से हरिद्वार होते हुए देहरादून जा रही थी. बस जैसे ही नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास नया गांव पहुंची तो उसकी सामने से आ रही काली रंग की बाइक संख्या यूपी 21 डीबी 8314 से जोरदार भिडंत हो गई.

हादसे में बाइक पर सवार युवक मौ. तारुख खान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख खान निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठी तारुख खान की मां सईदा गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सईदा को पास के सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया. सईदा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंच गए हैं.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img