03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने दिलाया सांसद के साथ मिलकर बरेली में एम्स, मेट्रो रेल की पैरवी का भरोसा

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय पशु आरोग्य शिविर/मेले के उद्घाटन के बाद पशुपालन दिग्दर्शिका पुस्तिका का किया विमोचन, प्रेसवार्ता में रखा बरेली के बहुमुखी विकास का ब्लूप्रिंट

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जिला बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने बरेली में एम्स एवं मेट्रो रेल लाने के विषय में पुरजोर पैरवी की बात कही। पत्रकार वार्ता में जब उनसे बरेली में सरकारी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज, एम्स मेट्रो रेल आदि के लंबित मांग पर पूछा गया तो प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने कहा कि वह बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार के साथ मिलकर व्यापक जनहित से जुड़े इन प्रमुख मुद्दों की भी केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर पैरवी करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री राठौर को बताया गया बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज अभी तक नहीं खुल सका है । 100 बेड हॉस्पिटल में डॉक्टर तक नहीं हैं। स्पाइनल इंजरी सेंटर बदहाल पड़ा है। प्रभारी मंत्री राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लाख तक की आय पर कर की छूट में राहत दी गई है। अब विपक्ष को बजट पर खराब बताने का कोई मुद्दा भी नहीं मिल पा रहा है। पत्रकार वार्ता अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ श्याम बिहारी लाल, बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, दीपक सोनकर उपस्थित रहे। इससे पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग/जनपद के प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विकास खण्ड फतेहगंज पश्चिमी के पास

रबड़ फैक्ट्री मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेला का शुभारम्भ मां सरस्वती तथा पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गौ पूजन कर व फीता काटकर किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग/जनपद के प्रभारी मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जनमानस को लाभ मिले इस पर विशेष रूप से चर्चा की तथा जनता से अपील की कि आप लोग जागरूक हों और योजनाओं का पूर्ण लाभ लें। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश सरकार केवल आम जनमानस के लिये ही नहीं बल्कि बेजुबान पशुओं के लिए भी चिंता करती है। प्रदेश में पशुओं की चिकित्सा हेतु अधिक से अधिक चिकित्सालय व चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब किसानों के लिए निरंतर लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं।
मंत्री राठौर द्वारा मेले में पशुपालन दिग्दर्शिका पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।‌ सम्मानित होने वालों में डॉ. देश दीपक, डॉ. गौरव मोहन एवं सौरव गर्ग आदि शामिल रहे। प्रभारी मंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों के स्टालों का भी अवलोकन किया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि कोई गोवंश बीमार होता है तो उनको अस्पताल तक पहुंचाने हेतु मोबाइल एम्बुलेंस तथा उसके उपचार की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि पशुपालन से संबंधित योजनाओं की स्टॉल से जानकारी अवश्य लेकर जाएं और अन्य पशुपालकों को भी जागरूक बनाएं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन पांडे ने बताया कि मेले में कुल 4315 पशुओं का पंजीकरण कर उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, शल्य चिकित्सा बधियाकरण एवं पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाने के कार्य किए गए।
बरेली के बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक फरीदपुर डॉ श्याम बिहारी लाल, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा पवन कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़, क्यारा, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी एवं आलमपुर जाफराबाद तथा अधिकारियों में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, अपर निदेशक पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. राजीव सक्सेना, अपर निदेशक बरेली मंडल डॉ. संगीता तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन पांडे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, संयुक्त निदेशक गायनेकोलॉजी एवं पैथोलॉजी, उप जिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर एवं क्यारा, मेला प्रभारी डॉ0 देश दीपक, सह मेला प्रभारी डॉ. गौरव मोहन, महाप्रबंधक पराग डेरी मनीष सिंह उपस्थित रहे।
मेले में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों के साथ ही पशुपालकों विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मंच संचालन डॉ राजीव कुमार सिंह एवं डॉ. केपी सिंह द्वारा किया गया।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img