जिला बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने बरेली में एम्स एवं मेट्रो रेल लाने के विषय में पुरजोर पैरवी की बात कही। पत्रकार वार्ता में जब उनसे बरेली में सरकारी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज, एम्स मेट्रो रेल आदि के लंबित मांग पर पूछा गया तो प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने कहा कि वह बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार के साथ मिलकर व्यापक जनहित से जुड़े इन प्रमुख मुद्दों की भी केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर पैरवी करेंगे।