03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लालकुआं: बस्ती में लगी भीषण आग, मजदूरों की झोपड़ियां जलकर राख जबकि दो दुकान आग की चपेट में आ गई

एफएनएन, हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास श्रमिक बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से कई मजदूरों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई. जबकि दो दुकान भी आग की चपेट में आ गई. बताया जा रहा है कि आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन को दी. सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया.

वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झाड़ियों की आग दुकानों तक पहुंच गई. स्थानीय लोग एकजुट होकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग विकराल होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली. आग लगने से करीब आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई.

बताया जा रहा है कि अग्निकांड से मजदूरों को काफी नुकसान पहुंचा है, यहां तक की दो दुकानों में लगी आग से भी भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करेगी. घटना के बाद मजदूरों के सामने खाने पीने का संकट भी खड़ा हो गया है. वहीं स्थानीय लोग उनको मदद पहुंचा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीती शाम के समय मजदूर का परिवार घर में खाना बना रहा था, जिसके चलते आग लगी है. फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के की जांच में जुटी हुई है.

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img