03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप-रुद्रपुर एवं सर्व समाज कल्याण समिति-रुद्रपुर द्वारा आयोजित 38 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम

एफएनएन, रुद्रपुर: लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप-रुद्रपुर एवं सर्व समाज कल्याण समिति-रुद्रपुर द्वारा आयोजित 38 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक भारत भूषण चुघ ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह 16 फरवरी 2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा। विवाह की बारात गल्ला मंडी, रम्पुरा से प्रातः 10 बजे निकलेगी, जो भगत सिंह चौक, अवेदा चौक, झील होते हुए फुटबॉल मैदान, ट्रांजिट कैंप पहुंचेगी। वहाँ गायनी परिवार, रुद्रपुर के द्वारा पूरे विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी को आसान बनाना और समाज में आपसी सहयोग व सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में वर-वधू को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी संगठन एवं सहयोगियों द्वारा भेंट किया जाएगा। साथ ही, सभी मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, भास्कर शाह, गुद्दा मधुकर, कमल दीक्षित, सोनकर भारद्वाज शिवकुमार सागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

आयोजन समिति ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img