03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या व लूट मामले का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने 31 जनवरी, 2025 को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या व लूट मामले का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 2 बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि 31 जनवरी को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ गोपाल गुप्ता के साथ लूटपाट के बाद उनकी हत्या की गई थी। इसके बाद उनके शव को डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। चिकित्सक के पिता राजकुमार निवासी मेन बाजार लक्सर की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। तभी से हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच हरिद्वार पुलिस के साथ हत्या मामले में फरार चल रहे बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और एक बदमाश गिरफ्तार हुआ। दरअसल, हरिद्वार जनपद थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत हुई मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार बदमाश कलियर की ओर से कोर कॉलेज की ओर आ रहे थे। वहीं, चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा फायर झोंका गया था।

आरोपियों के कब्जे से मृतक डॉक्टर की मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश मुदस्सर और समीर निवासीगण देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पैर में गोली लगी है। तीसरे बदमाश अशरफ निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img