03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बसंत पंचमी उत्सव में सरस्वती के प्रतिरूप में पूजी गईं छात्रा शिवांशी पचौरी

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने वसंत पंचमी का पर्व कन्या पूजन के रूप में मनाया हनुमान मंदिर, बिहारीपुर खत्रियान में कार्यक्रम में अलका त्रिवेदी और कांति शर्मा ने कक्षा चार की छात्रा शिवांशी पचौरी को पीले वस्त्र, मुकुट, सुनहरी एवं मोतियों की माला पहनाकर सरस्वती के रूप में  सजाया। सबने मां सरस्वती के सजीव विग्रह की  मिष्ठान, फल, फूल, अक्षत, रोली, चंदन, धूप और नगद धनराशि भेंट कर पूजा की।


कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत गीतअंतर्मन से हम वसंत का, वंदन करते हैं आज शारदे मां का हम, अभिनंदन करते हैं”-से हुआ।

मुख्य प्रवाचक प्रमोद मिश्रा ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन ही ब्रह्मा जी के कहने पर सरस्वती ने अपनी वीणा की ध्वनि से प्रकृति और प्राणियों को संगीत एवं वाणी की शक्ति प्रदान की। अनेक श्लोकों के माध्यम से उन्होंने समझाया कि वसंत पंचमी उल्लास-उमंग का उत्सव है जो हर मानव में विद्या और बुद्धि का संचार करता है।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, लता, निशा, शौर्य पचौरी, अलका त्रिवेदी, शोभा, कलावती, रमा, कांति शर्मा, वंश, शुभ आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सबको प्रसाद का वितरित किया गया। सभी का आभार राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक/मंडल सहमंत्री राकेश शर्मा ‘गुरु’ ने वसंत पंचमी को धनधान्य से पूर्ण करने वाला पर्व बताया। सरस्वती बनी शिवांशी पचौरी ने या कुन्देन्दु तुषार हार धवला या शुभ्र वस्त्रावृता… श्लोक सुनाया। आचार्य मेधावृत शास्त्री ने कहा कि वसंत पंचमी पर्व तभी सार्थक है, जब प्राणियों के अंतर्मन में रचनात्मक अनुभूतियों का रसमय संचरण होता रहे।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया। दीपक शर्मा, लता, निशा, शौर्य पचौरी, शोभा, कलावती, रमा, कांति शर्मा, वंश, शुभ समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में सबको प्रसाद बांटा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।


Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img