03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जिला बार एसोसिएशन के परिणाम घोषित, जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ बने अध्यक्ष |

Spread the love

एफएनएन, रोशनाबाद(हरिद्वार):  बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर देर रात तक मतगणना चली। इसके बाद नतीजे जारी किए गए।

जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रदीप पालीवाल ने शनिवार देर रात चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ ने 115 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और रात करीब नौ बजे तक चली। इसके बाद सभी पदों पर विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह को 384 – मत प्राप्त हुए, जबकि तरसेम सिंह चौहान को 269, सुशील कुमार को 214 और जगदीप शर्मा को 121 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर हुई। मीनाक्षी कपिल ने 292 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राव फरमान को 279 मत मिले। वहीं सुशील कुमार पाल को 180, आलोक राजपूत को 120 और रेणू डोली उपाध्याय को 92 मत मिले।
सचिव पद पर विपिन चंद्र द्विवेदी ने 696 मतों के साथ जीत दर्ज की। अशोक कुमार कश्यप को 177, अरविंद कुमार श्रीवास्तव को 73 और डॉ. रमन भारती को 27 मत मिले। सह सचिव पद पर जितेंद्र कुमार सिंघानिया 444 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। सुनील कुमार शर्मा को 310 और शाहनवाज को 181 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर महेश कुमार सिंह ने 375 मतों के साथ जीत दर्ज की। आशु शर्मा को 159, मयंक त्यागी को 166, संदीप वर्मा को 120 और उपेंद्र दत्त शर्मा को 133 मत प्राप्त मिले। आय-व्यय निरीक्षक पद पर राकेश आर. चौहान 578 प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि कुलदीप कुमार को 351 मत मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार वीर 372 मतों के साथ विजयी घोषित किए गए। पंकज कुमार को 171, राजलक्ष्मी उपाध्याय को 165 और सुखदेव प्रताप को 258 मत मिले।
कार्यकारिणी सदस्यों में इन्हें मिले इतने वोट
कार्यकारिणी सदस्य में बसंत कुमार चतुर्वेदी, दीक्षित सिंह राठौड़, प्रशांत सैनी, ललित कुमार सैनी, अंकित भोरीवाल, दिनेश चंद्र पांडेय और मोहित सिंह को विजयी घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी अश्वनी सैनी, सुनील चौहान, प्रफुल्ल शर्मा, पंकज चौहान मौजूद रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img