03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुरुकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Spread the love

एफएनएन, किच्छा। नगर के गुरुकुल विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि कैलाश सिंघल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय चेयरमैन दिनेश भाटिया ने की।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गणतंत्र दिवस की शुरुआत की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रत्येक सदन द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिसमे भारत के स्वर्णिम विकास की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में साईना हाउस ने प्रथम, सचिन हाउस ने द्वितीय एवं आनंद व बिंद्रा हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सचिन हाउस को बेस्ट हाउस का ख़िताब दिया गया।

उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना व प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया और गत वर्ष के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100 व 1100 रुपये के चेक से सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि कैलाश सिंघल ने विगत वर्ष के कक्षा नर्सरी से 12वीं के मेधावियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी अतिथियों, अभिभावकों, व बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि भारत देश के मान, सम्मान, व स्वाभिमान को सुरक्षित रखें व भारत की एकता व अखंडता को अक्षुण्य रखने का संकल्प लें।

विद्यालय चेयरमैन दिनेश भाटिया ने बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया और कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने के बारे में नहीं है, यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है। यह सीखने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की आजादी है।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. चमन भाटिया ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश दिया, एवं सभी विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास के विषय में संबोधित किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य डेमियन एंथोनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा उप प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img