03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: मां और पत्नी के अपमान से बौखला नासिर… सोनू का गला रेतकर नहर में बहा दिया शव

एफएनएन, बरेली: बीती आठ जनवरी को बहेड़ी थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता अकबराबाद गांव के रहने वाले सोनू का शव नहर से बरामद हुआ था। जिसकी हत्या धारदार हथियारों से की गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड नासिर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मां और बीवी के अपमान का बदला लेने के लिए नासिर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या का अंजाम दिया था।

दरअस आठ जनवरी को ग्राम अकबराबाद के पास सकरस की ओर जाने वाली नहर से एक शव बरामद हुआ था। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किये गये थे और गला रेतकर हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त ग्राम अकबराबाद निवासी 18 वर्षीय सोनू के रूप में हुई थी। मृतक के पिता धर्मपाल ने गांव के ही रहने वाले तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को बहेड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों जीशान पुत्र छोटा खां, नासिर पुत्र शफी रजा खां, विशाल पुत्र राकेश पाल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने सोनू की गला रेतकर हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने की वारदात को कबूल किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तीन छुरियां भी बरामद की गईं। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

अलाव लगाने से मना किया तो की थी गाली गलौज
पुलिस से ने जब मुख्य आरोपी नासिर से पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब 20-25 दिन पहले सोनू उसके घर के सामने अलाव लगाकर आग ताप रहा था। अलाव लगाने से मना किया तो दो-तीन दिन बाद सोनू ने उसके घर आकर उसकी मां, पत्नी व मेरी बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए उनका खूब अपमान किया। जिसके बाद उसने सोनू को ठिकाने लगाने की ठान ली थी।

सोनू के खास दोस्तों को भी अपने साथ मिलाया
नासिर ने सोनू को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। उसने सोनू के गहरे दोस्त जीशान और विशाल को भी अपने साथ मिला लिया। जीशान और विशाल सोनू के साथ बैठकर शराब पीते थे। लिहाजा पहले जीशान और विशाल को भरोसे में लेकर सोनू की हत्या का प्लान बनाया। चार जनवरी को विशाल के जरिए शाम करीब सात बजे सोनू को घर से बुलवाया और नहर के पास खूब शराब पिलाई। सोनू के ज्यादा नशे में हो जाने पर तीनों ने छुरियों से सोनू पर कई वार किए। हत्या के बाद शव को बहती नहर में फेंक दिया।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img