03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की: चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही मचा बवाल; कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों में खूनी संघर्ष…3 घायल

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड में रूड़की के पिरान कलियर नगर पंचायत में महमूदपुर वार्ड नंबर 8 में चुनाव चिन्ह मिलने के बाद कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षो की ओर से ईट पत्थर चलने पर एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

आपको बता दें कि पिरान कलियर नगर पंचायत महमूदपुर वार्ड नंबर 8 में निकाय चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के सभासद प्रत्याशी समर्थकों के साथ चुनाव चिन्ह आवंटित होने पर अपने वार्ड में पहुंचे। तभी एक पक्ष के समर्थकों ने नारेबाजी कर दी, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे, ईट पत्थर चले जिसमें एक पक्ष से अफसाना, अलीशान, तौकीर घायल हो गए। इसी दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं, इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img