03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: हल्द्वानी में महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर दंपत्ति ने करोड़ों का गबन किया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बार फिर से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, हल्द्वानी में महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर दंपत्ति ने करोड़ों का गबन किया है।  वहीं, इस मामले में  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के दरबार में मंगलवार को दर्जनों पीड़ित महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को आयुक्त दरबार में जनसुनवाई के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर महिलाओं के साथ सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। महिलाओं का आरोप है कि रामपुर रोड निवासी समूह चलाने वाली महिला भारती चोपड़ा और उसके पति विकास चोपड़ा ने बड़ी रकम हड़प ली है। बताया गया कि 50 से अधिक महिलाएं 2016 से लगातार महिला समूह में रकम जमा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने 20 लाख, 34 लाख, 7 लाख 45 हजार, 14 लाख जैसी बड़ी-बड़ी धनराशि जमा कर दी है। लेकिन अब समूह चलाने वाली महिला और उसका पति समूह के सदस्यों का फोन तक नहीं रिसीव कर रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर ये दंपति रकम भी वापस नहीं कर रहा है। साथ ही महिलाओं ने चोपड़ा दंपत्ति पर शहर छोड़कर भागने की आशंका भी जताई है।

वहीं, इस मामले में पीड़ितों ने कुमाऊं आयुक्त के समक्ष गुहार लगाई कि भारती चोपड़ा और विकास चोपड़ा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पीड़ित महिलाओं ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी जीवन भर की जमा राशि वापस मिल सके। इस मामले में कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Health: मेडिकल साइंस के लिए ‘चुनौती’ बन रहीं हार्ट अटैक से ‘फटाफट’ मौतें!

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...

Uttarakhand Cabinet 2026 : 18 अहम प्रस्ताव पास, 250 नई बसों को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

UKSSSC ने तकनीकी पदों की परीक्षा स्थगित की, अब नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC Exam उत्तराखंड में विभिन्न विभागों...

Haridwar जिला योजना बैठक में हंगामा, विधायकों का वॉकआउट

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Meeting हरिद्वार में आज जिला...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img