03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोश्यारी को अर्णब की चिंता, सरकार से की बात

Spread the love

एफ़एनएन,  मुंंबई :  रिपब्लिक टीवी के एंकर अर्णब गोस्‍वामी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाया है कि जेल में उन्‍हें परेशान किया जा रहा है और परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा। महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने इस मामले में दखल दिया है और राज्‍य सरकार के समक्ष चिंता का इजहार किया। राज्‍यपाल कोश्‍यारी ने महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात की और जेल में अर्णब की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर अपनी चिंता जताई। राज्‍यपाल ने यह भी कहा कि परिवार को अर्णब से मिलने की इजाजत दी जाए। कथित तौर पर मोबाइल फोन को इस्‍तेमाल करते हुए पाए जाने के बाद अर्णब को जेल के क्‍वारंटाइन सेंटर से जेल शिफ्ट किया गया है। उन पर पहले भी फोन के जरिये सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करने का आरोप लगा था। हालांकि पिछले सप्‍ताह गिरफ्तार किए जाने के बाद उनका मोबाइल जब्‍त कर लिया गया था। अर्णब को जब पुलिस वैन से तलोजा जेल ले जाया जा रहा था तो उन्‍होंने वैन से मीडिया को आवाज लगाई थी और आरोप लगाया था कि अलीबाग के जेलर ने उनसे मारपीट की और उनकी जिंदगी खतरे में है। अर्णब ने कहा था कि उन्‍हें परिवार से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। एक बयान में अर्नब की पत्‍नी सम्‍यब्रता रे गोस्‍वामी ने भी कहा है,’मेरे पति जो चार रात से न्‍यायिक हिरासत में हैं, के साथ जेल में अच्‍छा व्‍यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्‍हें खींचा  और घसीटा गया।’ रिपब्लिक टीवी की वरिष्ठ कार्यकारी संपादक और अर्नब की पत्नी सम्यब्रता राय ने कहा कि उनके पति को फर्जी आरोपों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि अर्णब पहले ही चार रातें जेल में बिता चुके हैं। उनकी जान को खतरा बना हुआ है। जेल में उनकी पिटाई की गई है। उधर, भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एक ट्वीट कर कहा उन्होंने तलोजा जेल के जेलर से मुलाकात की और जेलर ने आश्वासन दिया कि गोस्वामी का उत्पीड़न नहीं होगा और उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी जाएगी।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img