बरेली: महिला ने भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी समेत, छह लोगों के खिलाफ महिला ने गैंगरेप का लगाया था आरोप

एफएनएन, बरेली: एक महिला ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी समेत छह लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रहते हुए अनीस अंसारी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और बच्चों के दाखिले के लिए रुपये दिए। आरोप है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अनीस के कहने पर उसने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद आरोपी निकाह करने से मुकर गया। इसके बाद वह परवाना नगर स्थित अनीस के घर गई।

वहां अनीस के बेटे शाहनबाज ने मारपीट कर मोबाइल तोड़कर साक्ष्य मिटा दिए। वहां पहुंचे अनीस ने निकाह का वादा किया और घर छोड़ने की बात कही। आरोप है कि अनीस उसे हरूनगला स्थित दोस्त के होटल में ले गया। वहां दुष्कर्म किया।

23 अक्टूबर को आरोपी अपने साथ जावेद उर्फ बबलू, जावेद अंसारी, सैय्यद फैजल और एक अज्ञात व्यक्ति को साथ लाया। अनीस कमरे से बाहर चला गया। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बाल दिवस पर कंपोजिट जूनियर स्कूल बिहारीपुर में ‘शब्दांगन’ की कला प्रतियोगिता, रक्षिका बनीं विजेता

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img