03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाल दिवस पर कंपोजिट जूनियर स्कूल बिहारीपुर में ‘शब्दांगन’ की कला प्रतियोगिता, रक्षिका बनीं विजेता

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। साहित्यिक संस्था ‘शब्दांगन’ के तत्वावधान में कंपोजिट जूनियर विद्यालय, बिहारीपुर पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित नेहरू के चित्र पर उपस्थित सभी ने पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य पंडित नेहरू का चित्र बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाकर कक्षा पांच की रक्षिका विजेता बनीं। द्वितीय स्थान कक्षा आठ की पायल गुप्ता और तृतीय स्थान कक्षा पांच की दिव्या ने प्राप्त किया। कुल चौदह प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के निर्णायक रहे गौतम गुलाटी।
विजयी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, शब्दांगन मेडल और सुनहरी माला से महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, प्रधानाचार्य नुसरत खानम और निर्णायक गौतम गुलाटी ने सम्मानित किया। मो0 शान ने चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बच्चों का प्रेरक महानायक बताया। छात्राओं जैनुल खातून, अनमता और बुशरा ने पंडित नेहरू के सम्मान में कविताएं सुनाईं।

‘शब्दांगन’ के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं का उद्बोधन करते हुए कहा कि बालमन को प्रेरित करने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी पुस्तक ‘डिस्कवरी आफ इंडिया’ हमें भारत की वैविध्यपूर्ण संस्कृति के दर्शन कराती है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. नेहरू स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के साथ हमेशा संघर्षरत रहे। बच्चों ने भी उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखा ही है। इसीलिए उन्हें बच्चों के लोकप्रिय चाचा के रूप में पहचान मिली।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य नुसरत खानम ने किया। आभार शिक्षिका गुल अफशां ने व्यक्त किया।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img