03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: दबंगों ने महिलाओं की आड़ में एक प्लॉट पर कब्जा कर, मालिक और उसके दो बेटों को फावड़ा, लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया

एफएनएन, बरेली : दबंगों ने महिलाओं की आड़ में एक प्लॉट पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराने की कोशिश की और विरोध करने पर प्लॉट मालिक और उसके दो बेटों को फावड़ा, लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आए लोगों पर भी हमला किया। भीड़ बढ़ी तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाना सुभाषनगर में तहरीर दी है।

सिठौरा में खेड़ा पाकड़ के पास रहने वाले पुष्पेंद्र कनौजिया के मुताबिक उनका प्लॉट शांतिविहार में है। गुरुवार को 4 बजे वह प्लॉट में बंधे कुत्तों को खाना खिलाने पहुंचे थे। तभी दूसरे पक्ष के दबंग परिवार की महिलाओं और 10-12 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे, तमंचे, फावड़ा और चाकू लेकर आ गए। उन्होंने प्लॉट पर कब्जा करने के लिए निर्माण शुरू करा दिया। उनके विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी नाक कट गई। उनके बेटे सुमित और अंकित को भी चोटें आई हैं।

आरोपियों ने प्लॉट छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुष्पेंद्र के मुताबिक भीड़ बढ़ने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। लेकिन मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 2500 रुपये, जरूरी दस्तावेज और सोने की चेन भी छीन ले गए। पुलिस ने पीड़ित और उनके बेटों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र और दूसरे पक्ष के गुरुवचन के बीच प्लॉट को लेकर विवाद है। गुरुवचन पक्ष के लोगों ने पुष्पेंद्र पर हमला किया है। फायरिंग जैसी घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- बरेली: महिला ने भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी समेत, छह लोगों के खिलाफ महिला ने गैंगरेप का लगाया था आरोप

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img