03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश: राज्यमंत्री की फेक ID बनाकर परिचितों से मैसेज कर मांगे रुपए

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नाम से जालसाजों ने फर्जी आईडी बना डाली। साइबर जालसाज राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की फर्जी आईडी से लोगों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग कर रहे हैं। मामला राज्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लोग इस फर्जीवाड़े से सावधान रहें। वहीं राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने साइबर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को निर्देशित किया है। राज्यमंत्री की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

साइबर ठगों ने राज्यमंत्री की फेक ID बनाकर परिचितों से मांगे रुपए
आपको बता दें कि इस समय साइबर ठगों के निशाने पर आम लोगों से लेकर मंत्री तक हैं। अब आम लोगों से साइबर ठगी की शिकायतें तो मामूली बात है, इस समय साइबर ठग मंत्रियों और अधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला बाराबंकी जनपद से सामने आया है। बाराबंकी जनपद में दरियाबाद विधानसभा से विधायक सतीश चंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर ठगों ने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना ली। राज्यमंत्री का फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाने के बाद साइबर ठग राज्यमंत्री के परिचित लोगों के पास मैसेज कर रुपए मांग रहें हैं। मामला राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक और एक्स पर लिखते हुए लोगों को फर्जीवाड़े से सावधान रहने की अपील की है। वहीं राज्यमंत्री ने साइबर ठगों पर कार्रवाई को लेकर बाराबंकी पुलिस को निर्देशित किया है। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की शिकायत पर बाराबंकी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप का दुबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनना तय, 267 वोटों के साथ हासिल ती निर्णायक बढ़त

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

Topics

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img