03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदायूं के बिल्सी में दुष्कर्म के बाद सात साल की बच्ची की गला काटकर, सिर कुचलकर नृशंस हत्या

Spread the love

दोपहर में दुकान से सामान लेने गई थी, रात साढ़े आठ बजे खंडहरनुमा मकान में अर्धनग्न हालत में मिली लाश

गुस्साई भीड़ ने काटा हंगामा, तीन थानों की फोर्स बुलाई गई, एसएसपी ने किया लोगों को शांत

एफएनएन ब्यूरो, बिल्सी-बदायूं। बदायूं जिले के बिल्सी इलाके में सात साल की मासूम बच्ची की गला काटकर और सिर पर पत्थर मारकर बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे बच्ची की लाश खंडहरनुमा एक मकान में अर्धनग्न अवस्था में कपड़े में लिपटी हुई देखी गई तो पूरे इलाके में हड़कन्प मच गया। हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने हंगामा भी काटा। बबाल शांत करने के लिए ऐहतियातन चार थानों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। एसएसपी ने भी रात में ही पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर मृतका के पिता की तहरीर पर घटना की जांच भी शुरू कर दी दै।

मृत बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी सात साल की मासूम बेटी तीसरी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर मोहल्ले की ही दुकान से सामान खरीदने गई थी। रात करीब आठ बजे तक वह घर नहीं लौटी। कुछ देर बाद किसी ने सूचना दी कि एक खंडहरनुमा मकान में बच्ची का शव पड़ा है।

वहीं घटना से नाराज लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी शुरू कर दिया। सूचना पर थाना बिसौली, मुजरिया, उघैती की भारी पुलिस फोर्स बुलवा ली गई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह खुद भी मौके पर पहुंचे और दरिंदों को जल्द जेल के सींखचों के भीतर भेजने का भरोसा दिलाकर आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों को शांत किया।

  “जल्द कटघरे में होंगे असल गुनाहगार

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। असल गुनाहगार बहुत जल्द कटघरे में होंगे।- डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं”

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img