03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में खेत में घास काट रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत

Spread the love

मृतक के भाई ने बरातघर के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर

मृतक बाबूराम फाइल फोटो

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। थाना व कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा मोहल्ले के निवासी एक बुजुर्ग की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भिटौरा निवासी बाबूराम पुत्र तुलाराम गुरुवार दोपहर खेत में चारा (घास) काटने गये थे लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं लगने पर शुक्रवार को दिन में 11 बजे गुमशुदगी की सूचना फतेहगंज पश्चिमी थाने में दी। दोपहर बाद बाबूराम के भाई ओमप्रकाश ढूंढते हुये राजवीर सिंह के खेत की तरफ पहुँचे तो देखा कि विजय लक्ष्मी बरातघर की दीवार पर सुरक्षा के लिए लगा बिजली का करेंट प्रवाहित कंटीला टूटा हुआ तार बाबूराम के हाथ में था और वह मृत अवश्था में पड़े थे। ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।बाबूराम की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने लापरवाही का आरोप लगाते हुये बरात घर मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img