03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली के सबसे बड़े ड्रग्स माफिया शराफत शेख को मेन गेट का ताला तोड़कर किया गिरफ्तार

घर के अंदर छुपा था तस्कर, बंद गेट पर कई घंटे इंतजार के बाद निजामुद्दीन थाना पुलिस की मदद से असम पुलिस ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने काटा हंगामा, अफसरों से हाथापाई भी की

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। असम पुलिस ने नई दिल्ली के थाना निजामुद्दीन पुलिस की मदद से दिल्ली के सबसे बड़े ड्रग्स माफिया शराफत शेख उर्फ मोहम्मद अयूब को उसके घर का मेन गेट और ताला तोड़कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों राज्यों की पुलिस ने कई घंटे तक उसका गेट खुलने का इंतजार करने के बाद यह कार्रवाई की।

शेख शराफत की गिरफ्तारी को असम से पुलिस आई तो थाना निजामुद्दीन पुलिस को भी दिल्ली के इस सबसे बड़े ड्रग्स माफिया की याद आ गई। असम पुलिस ने उसे एक केस में दिल्ली से बाहर ले जाने के लिए कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी लगाई तो निजामु्द्दीन पुलिस ने भी अदालत से आरोपी से पूछताछ की इजाजत मांगी है।

चार दशक तक जेल आने-जाने में लगा रहा शराफत शेख देश का पहसा ड्रग्स माफिया है जिस पर एनडीपीएस की विशेष धारा पिट-एनडीपीएस लगाई गई थी। यह धारा लगने के बाद पुलिस शराफत शेख को दो वर्ष तक बिना किसी केस के हिरासत में रख सकती है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम पुलिस ड्रग्स तस्करी के एक बड़े केस में शराफत शेख को गिरफ्तार करने निजामुद्दीन आई थी लेकिन कई घंटे तक आरोपी के घर का गेट ही नहीं खोला गया। काफी इंतजार के बाद असम से आई पुलिस अधिकारियों की टीम ने निजामुद्दीन थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना निजामुद्दीन पुलिस शराफत शेख के घर पहुंच गई। बाद में मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में छुपे ड्रग्स माफिया शराफत शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान शराफत शेख के परिवार वालों और करीबियों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए काफी हंगामा काटा और पुलिस अफसरों से हाथापाई भी की। कुछ दिन पहले निजामुद्दीन थाना पुलिस ने अवैध बूचडख़ाना खोले जाने के मामले में शराफत शेख के खिलाफ केस दर्ज किया था।
राष्ट्रीय राजधानी के इस खतरनाक ड्रग स्मग्लर के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 35-36 आप रा फिर मामले दर्ज हैं। इनमें ड्रग्स स्मग्लिंग, आर्म्स एक्ट, मारपीट तक के मुकदमे शामिल हैं। शराफत वर्ष 1977 में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ढाबे पर नौकरी करता था लेकिन 6 महीने में ही नौकरी छोड़ दी और ड्रग्स स्मगलिंग के धधे में उतर गया।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img