03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में कॉलोनी में घुस आया बड़ा सा मगरमच्छ, मचा हड़कम्प

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाणगंगा में छुड़वाया

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड में रूड़की के थाना पिरान कलियर क्षेत्र में भगवानपुर रोड पर वी-मार्ट कंपनी के सामने एक कॉलोनी में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बाणगंगा में छोड़ दिया।

प्राप्त सूचना के मुताबिक भगवानपुर रोड पर वी- मार्ट कंपनी के सामने सड़क किनारे एक कॉलोनी में कुछ लोग काम कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दीवार के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया। इस दौरान रिहायशी इलाके में मगरमच्छ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया।लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे बाणगंगा में छोड़ दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई जेल में, चार खासमखास गुर्गे संभाल रहे जरायम की सल्तनत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img