03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शाहजहांपुर में साइबर ठगी गैंग का खुलासा, दस ठग गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, शाहजहाँपुर-उप्र। शाहजहांपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर व अशिक्षित लोगों के बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 पासबुक, दस चेक बुक, एटीएम कार्ड और तमंचे भी बरामद किए हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर और अशिक्षित लोगों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी का रुपये मंगाने वाले गिरोह का चौक कोतवाली पुलिस और सविलांस सेल की संयुक्त टीम ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। शाहजहांपुर-लखनऊ हाईवे के बाईपास के पास से कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 बैंक पासबुकें, दस चेक बुकें, कई एटीएम कार्ड और तमंचे भी बरामद किए हैं।

एसपी सिटी संजय कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने चंदन मिश्रा निवासी गौहरपुरा, मोहन सक्सेना निवासी बाबूजई, समीर गुप्ता निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा, अनुभव गौतम निवासी मघईटोला, अर्जुन निवासी मोहम्मद जई, केशव केवट निवासी बड़ी विसरात, जावेद हसन निवासी मोहल्ला किला, करन राजपूत निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, मोनू रस्तोगी निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा को साइबर ठगी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि चंदन एक मुकदमे में जेल जाने के बाद बिहार के युवक से मिला था। जेल से निकलने के बाद उसने गैंग बनाकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। गिरोह के सदस्य कम पढ़े-लिखे लोगों को दो से पांच हजार रुपये देकर खाते खुलवाकर उनके एटीएम और पासबुकें ले लेते थे। उसके बाद बिहार, बंगाल और झारखंड में अपने गिरोह के सदस्यों को भेजते थे। अलग-अलग राज्यों में विभिन्न हथकंडों से होने वाली ठगी का रुपया इन्हीं बैंक खातों में भेजा जाता था। बाद में दूसरे राज्यों में बैठे गिरोह के ठग इन खातों से रुपये निकाल लेते थे। इसके बदले उन्हें चार से आठ हजार रुपये मिलते थे। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img