03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘सच्चे-निष्ठावान देशभक्त थे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शान्ति शरण विद्यार्थी’

Spread the love


स्मृति समारोह में साहित्यकार सुरेश बाबू मिश्रा और लेह-लद्दाख की यात्रा कर चुके पांच साहसी युवा भी हुए सम्मानित

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मानव सेवा क्लब और स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी भवन में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शान्ति शरण विद्यार्थी जयंती एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को उनके उत्कृष्ट क्रांतिकारी लेखन के लिए शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से विभूषित किया गया। साथ ही शान्ति-सद्भावना का संदेश लेकर मोटर साइकिलों से लेह-लद्दाख तक की दुर्गम- साहसिक यात्रा कर चुके 5 युवाओं डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुमित अग्रवाल, मुकेश कौशिक और परमानन्द को भी हार,शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से नवाज़ा गया।

सभी को  कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र भारती,राजेन विद्यार्थी, क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार,किशोर कटरू,अधीर सक्सेना, रवि प्रकाश अग्रवाल और राकेश चंद्र विद्यार्थी ने सम्मानित किया। कर्नल पंकज अग्रवाल को क्लब की पिन लगाकर विधिवत सदस्यता दिलायी गई। अब क्लब में सदस्यों की संख्या।126 हो गई है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र भारती ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण सच्चे और निष्ठावान देशभक्त थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए बड़ा योगदान किया था। सम्मानित हुए सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि शान्ति शरण विद्यार्थी बरेली की शान हैं। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने भी उनके कई प्रेरक प्रसंग साझा किए। बताया-उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। तत्कालीन के.डी. ई. एम. स्कूल की प्राचीर से यूनियन जैक उतारकर राष्ट्रीय ध्वज उन्होंने ही फहराया था।

इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। मां शारदे की वंदना अरुणा सिन्हा ने की। वंदेमातरम शकुन सक्सेना, रीता सक्सेना ने गाया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चंद्र ने प्रस्तुत किया। सभी का स्वागत कार्यक्रम संयोजक सीए राजेन विद्यार्थी ने किया। क्लब के बारे में जानकारी महासचिव प्रदीप माधवार ने दी। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। आभार राकेश चंद्र विद्यार्थी व्यक्त किया।

रणजीत पाँचाले ,रमेश गौतम,इन्द्र देव त्रिवेदी,निर्भय सक्सेना,ए. एस. अग्रवाल,राजेश श्रीवास्तव, जसवंत सिंह भाकुनी, जी.एस. मेहरा,सत्येन्द्र सक्सेना, आभा तिवारी, सुनील शर्मा,राजीव सक्सेना, अखिलेश कुमार,शशि बाला सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़,रीता शर्मा, सतीश कातिब, शालिनी जौहरी, शिव कुमार बरतरिया,जितेन्द्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, सरला चौधरी, सुधीर मोहन,कमल भारती,वाई.सी. सक्सेना, बृजेश सक्सेना, उषा सक्सेना,डा. पूर्णिमा अनिल, अनिल गुप्ता,चित्रा जौहरी, मंजू लता,नीरज प्रधान, शचीन्द्र सक्सेना, इरा सक्सेना, सीए अखिल रस्तोगी, सी ए रितेश अग्रवाल,सी ए सुमित अग्रवाल, नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img