03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केजीएमयू कर्मचारी ने हॉस्पिटल में नौकरी का झांसा देकर महिला से एक लाख रुपए ठगा, रुपए वापस मांगे तो धमकाया

एफएनएन, लखनऊ: केजीएमयू पीआरओ ऑफिस में तैनात कर्मचारी ने हॉस्पिटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपए ऐंठ लिए। नौकरी न मिलने पर पीड़िता ने रुपए वापस मांगे तो नेता, विधायक का करीबी बता धमकाया। डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर तालकटोरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मूल रूप से बांगरमऊ उन्नाव निवासी सुमन देवी गौतम तालकटोरा के आलमनगर इलाके में परिवार संग किराए पर रहती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त पहले बाजारखाला के हैदरगंज निवासी शुभम शर्मा से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को केजीएमयू हॉस्पिटल में पीआरओ कार्यालय का कर्मचारी बताया। फिर अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाते हुए केजीएमयू में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आश्वासन दिया कि सिर्फ एक लाख रुपए खर्च कर नौकरी मिल सकती है।

सुमन ने बताया कि जेवर गिरवी रखकर दो बार में एक लाख रुपए दिए। कुछ समय बाद पीड़िता ने नौकरी के लिए बात की तो आरोपी ने टालमटोल की। रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज की। सुमन ने बाजारखाला और तालकटोरा थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सुमन ने डीजीपी मुख्यालय में शिकायत की। शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर तालकटोरा पुलिस ने शुभम शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद, प्रशासनिक अधिकारियों को भी कुचलने का प्रयास

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img