03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब बरेली में छह साल की मासूम को दबोचकर अधेड़ कुकर्मी ने की दरिंदगी की कोशिश, गिरफ्तार

Spread the love

बच्ची रोई तो जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया, आसपास के लोग पहुंचे तो धमकी देकर भाग गया

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने छह साल की मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची रोई तो गला घोंटकर मारने की भी कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे तो दरिंदा बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

रामपुर जिले का एक मेहनतकश परिवार बरेली शहर में रहकर मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने का काम करता है। मंगलवार शाम इस परिवार की छह साल की मासूम बच्ची एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में खेल रही थी। तभी वहां मौलानगर निवासी हसीन (48) पहुंच गया। हसीन बच्ची को उठाकर मैदान में बने मकान के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा।

बच्ची रोई तो अधेड़ हसीन ने उसका गला दबाते हुए जान से मारने और दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। बच्ची ने चीख-पुकार मचाई और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकाता हुआ भाग गया। बाद में पीड़ित बच्ची को लेकर उसका पिता प्रेमनगर थाने पहुंचा और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हिंदू संगठनों के विरोध पर आठ घंटे के भीतर ही मंगलवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे आरोपी हसीन को स्टेशन रोड से गिरफ्तार भी कर लिया है। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने एफआईआर और गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img