03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेम विवाह किया तो पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

भमोरा थाना पुलिस ने शिकायत पर भी नहीं की सुनवाई, एसएसपी के आदेश पर सप्ताह भर बाद एफआईआर दर्ज

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। थाना भमोरा के एक गांव में प्रेम विवाह से आगबबूला लड़की के घर वालों ने कथित तौर पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। शिकायत पर भी थाने में सुनवाई नहीं हुई तो स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की नहीं सुनी तो कई दिन इंतजार के बाद पीड़ित ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना भमोरा क्षेत्र के युवक ने कुछ दिन पहले अपने ही गांव की वयस्क युवती से उसकी रजामंदी से प्रेम-विवाह किया था। लेकिन युवती के घरवाले इस रिश्ते को लेकर उससे बेहद नाराज हो गए। आरोप है कि 14 सितंबर को सुबह के समय युवती के परिवार के सुरेश सिंह, अवधेश सिंह आदि उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी। शोरशराबा होने पर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकाते हुए भाग गए।

पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन वह अपनी नई नवेली दुल्हन को कार में बैठाकर दवा दिलवाने ले जा रहा था। तभी दुल्हन के परिवार के सुरेश, अवधेश, गौरव, रविंद्र, यशपाल और देवेंद्र ने गांव से बाहर निकलते ही बाइक आगे लगाकर कार रुकवा ली और अपहरण की नीयत से उसकी पत्नी को कार से खींचकर जबर्दस्ती बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर युवक को जिंदा जलाने की मंशा से कार में उड़ेल दिया। दोनों के शोर मचाने पर युवक के मामा विजेंद्र और नरेंद्र आ गए। इन लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत भी दी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कई दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो उसने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई।  एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर भमोरा थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img