03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ईदे मिलादुन्नबी पर बरेली में आज ऐसा रहेगा Traffic Diversion, बहुत जरूरी हो तभी निकलें बाहर

सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को ही मिल पीएगी शहर भर में बेरोकटोक आवाजाही की छूट

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ईदे मिलादुन्नबी के पाक त्यौहार पर बरेली शहर में सोमवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह नौ बजे से शाम को जुलूस खत्म होने तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। रोडवेज बसों और चार पहिया, छोटे और दोपहिया वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को आवाजाही की छूट रहेगी।

डायवर्जन के दौरान लखनऊ-दिल्ली की तरफ जाने-आने वाले वाहनों को फरीदपुर, बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा होते हुए निकाला जाएगा। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाईपास होते हुए पास किया जाएगा। नैनीताल और पीलीभीत दिशा से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाइपास, रजऊ तिराहा, फरीदपुर होते हुए निकलवाया किया जाएगा।

बरेली-आगरा मार्ग के वाहनों को रजऊ तिराहा से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से बदायूं होते हुए निकाला जाएगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाइपास पर अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे।

श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट बस अड्डा जाने-आने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे।

रोडवेज बसों के लिए यह रहेगा रूट

दिल्ली रूट की बसों का आवागमन सेटेलाइट बस अड्डा से नरियावल, रजऊ, बड़ा बाइपास, विलयधाम, झुमका तिराहा होते हुए किया जाएगा। लखनऊ रूट की बसें सेटेलाइट बस अड्डा से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर के रास्ते चलेंगी।

बरेली-आगरा रूट की बसें और हल्के वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे।
बरेली-बदायूं रूट की बसों और हल्के वाहनों का संचालन सेटेलाइट तिराहा, रजऊ तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए किया जाएगा।

शहर के अंदर दोपहिया-चौपहिया वाहनों का रूट प्लान

कुदेशिया अंडरपास, अशोक नगर तिराहा से कोई वाहन कोहाड़ापीर की ओर नहीं आएगा। इस रूट के वाहन सूद धर्मकांटा, डेलापीर की ओर से जा सकेंगे।

इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी वाहनों और ऑटो, ई-रिक्शा को डेलापीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

सूद धर्मकांटा से ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहन कोहाड़ापीर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे।

मूर्ति नर्सिंग होम की ओर से कोई वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं आ सकेगा। इन वाहनों को साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

मिनी बाईपास तिराहे से कोई वाहन सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेगा।

सुरखा फाटक व गढ़ी चौकी तिराहा से सभी वाहन कोहाड़ापीर की ओर न जाकर वापस हार्टमैन पुल कुदेशिया फाटक से जाएंगे।

डेलापीर तिराहा से वाहन सौ-फुटा पूर्वी की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर व महादेव पुल की तरफ आने वाले वाहन अशोक नगर तिराहा/डेलापीर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

पटेल चौक से कोई वाहन नॉवल्टी चौराहा व सिकलापुर की ओर नहीं जा सकेगा।

पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले वाहनों को रामगंगा तिराहे से लाल फाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ईसाइयों की पुलिया से वाहनों को बियावान कोठी की ओर निकाला जाएगा।

मालियों की पुलिया से कोई वाहन श्यामगंज की ओर नहीं आ सकेगा।

कार बाजार चौराहे से सभी वाहनों को चौकी चौराहे की ओर डायवर्ट किया गया है।

चौकी चौराहे से कोई रोडवेज बस पुराने बस अड्डे की तरफ नहीं जा सकेगी।

संजय नगर तिराहे से वाहनों को पीलीभीत बाइपास की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

किला क्रॉसिग से कोई वाहन कुतुबखाना, सिटी सब्जी मंडी की ओर नहीं जा सकेगा।

सत्यप्रकाश पार्क से सभी वाहन मिनी बाइपास भेजे जाएंगे।

श्यामगंज चौराहे से वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेंगे।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img