03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कवियों ने शिवाजी पार्क जनकपुरी के गणपति उत्सव का किया बहिष्कार, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

काव्यपाठ का मौका नहीं देने और बीच में ही डांस की रिकॉर्डिंग चला देने से बिगड़ी बात

मोमेंटो, अंगवस्त्र फेंककर मंच से उतर आए सारे कवि, ऑडियंस ने भी दिया भरपूर साथ

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। जनकपुरी के शिवाजी पार्क में रविवार 15 सितंबर से आयोजित दो दिवसीय गणेशोत्सव के पहले दिन भारी अव्यवस्थाओं के चलते कवियों और ऑडियंस ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया और आयोजकों की काफी मान-मनौव्वल के बावजूद सभी कार्यक्रम  मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए।

दरअसल, कार्यक्रम पहले तो लगभग दो घंटे विलम्ब से शुरू हुआ। कवियों को साढ़े सात बजे का समय दिया गया था मगर मंच पर अन्य कार्यक्रम होते रहे। रात दस बजे के लगभग कवियों को मंच पर बुलाया गया। साथ में यह भी कह दिया कि कवि सम्मेलन जल्दी समाप्त करना है। अभी बच्चों के औऱ कार्यक्रम बाकी हैं।

कवियों ने लगभग बीस मिनट का ही समय लिया औऱ अंत में बरेली के वरिष्ठ गीतकार कमल सक्सेना ने माइक संभाला। उन्होंने केवल दो मिनट ही पढ़ा होगा, तभी पीछे से कहा जाने लगा कि समाप्त करो। पांडल में आगे सोफों पर बैठे प्रबुद्ध श्रोता उनको औऱ सुनना चाह रहे थे मगर कमल सक्सेना ने कहा कि समय की कमी है। मैं केवल चार पंक्तियाँ पढ़कर अपनी बात समाप्त करता हूँ। तभी मंच पर पीछे से कमेटी के किसी व्यक्ति ने डांस का टेप चला दिया।‌

इस पर कमल सक्सेना और अन्य सभी कवि भड़क गए। गुस्से से कमल ने माइक पर ही आयोजकों को खूब-खरी खोटी सुनाई औऱ कहा कि आयेजन ऐसे ही करना हो तो आज के बाद हमें कभी मत बुलाना। सभी कवि सम्मान के अंग वस्त्र औऱ मोमेंटो मंच पर फेंककर नीचे आ गये।‌ सभी प्रबुद्ध श्रोता भी कवियों का समर्थन करते हुए अपनी-अपनी सीटों से उठकर कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए पंडाल से बाहर आ गये। आयेजन समिति के कुछ लोग बाद में क्षमा भी मांगते रहे लेकिन कवि औऱ सभी श्रोता कार्यक्रम का बहिष्कार करके अपने अपने घरों को चले गये।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img