एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ईदे मिलादुन्नबी के पाक त्यौहार पर बरेली शहर में सोमवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह नौ बजे से शाम को जुलूस खत्म होने तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। रोडवेज बसों और चार पहिया, छोटे और दोपहिया वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को आवाजाही की छूट रहेगी।
एफएनएन, पीलीभीत। पीलीभीत से मैलानी होते हुए लखीमपुर खीरी और राजधानी लखनऊ तक के ट्रेन के सस्ते और आसान सफर की सुविधा सवा छह साल के लंबे इंतजार के बाद यात्रियों को फिर मिलने लगी है। सोमवार पहले दिन मैलानी से पीलीभीत तक 103 यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया।