03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज की विनीता गुर्जर ने चेन्नई में चतुर्थ साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल

एथलीट्स के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इस टूर्नामेंट में भारत बना ओवरऑल चैम्पियन

पिछले वर्ष जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी विनीता जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है विनीता का सपना, सच कर दिखाने के लिए खूब बहा रहीं पसीना

गणेश ‘पथिक’-एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मीरगंज तहसील क्षेत्र की रहने वाली विनीता गुर्जर ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित चतुर्थ साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। विनीता गुर्जर ने चार मिनट33.63 सेकंड्स का समय लेते हुए जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में भारत ओवरऑल चैंपियन बना है।

विनीता गुर्जर गोल्ड मेडल दिखाते और तिरंगा लहराते हुए

ब्लॉक शेरगढ़ के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व्योंधा की पूर्व छात्रा विनीता ने अपने शानदार-यादगार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। चेन्नई में आयोजित साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विनीता ने ऐसी रेस लगाई कि सभी प्रतिद्वंद्वी पीछे छूट गए। विनीता की स्कूल समय से ही खेलों में रुचि थी। परिवार का साथ मिला तो उसने खेलों में ही कॆरियर बनाने की ठान ली। विनीता ने बेसिक के साथ ही माध्यमिक वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीते। पिछले वर्ष राज्य स्तर पर तीन मेडल जीतने के बाद नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में भी 1500 मीटर रेस में गोल्ड जीत चुकी हैं।

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है सपना, कर रहीं कड़ी मेहनत

विनीता का सपना ओलंपिक मेडल जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। शिक्षक नेता मनोज गंगवार, निर्भय सिंह गुर्जर और विनीता के कोच आदि ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img