Tag: Id-e-Miladunnabi

ईदे मिलादुन्नबी पर बरेली में आज ऐसा रहेगा Traffic Diversion, बहुत जरूरी हो तभी निकलें बाहर

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ईदे मिलादुन्नबी के पाक त्यौहार पर बरेली शहर में सोमवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह नौ बजे से शाम को जुलूस खत्म होने तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। रोडवेज बसों और चार पहिया, छोटे और दोपहिया वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को आवाजाही की छूट रहेगी।