03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: कैंट में स्कूलों के बाहर बेच रहा था खतरनाक ड्रग्स, रंगेहाथों गिरफ्तार, स्मैक भी बरामद

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो,बरेली‌। मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कैंट इलाके में स्कूल-कॉलेजों के बाहर ड्रग्स बेच रहे तस्कर को स्मैक के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली थाना कैंट पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बिशप इंटर कॉलेज के पास बंगला नंबर 41 के सामने से किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला के मकान नंबर 113 निवासी सैय्यद फैज अली को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैज कैंट एरिया के स्कूलों में छात्रों को खतरनाक नशीली ड्रग्स सप्लाई करता था। उसे काफी समय से स्कूलों के आसपास ही मंडराते देखा जा रहा था। गोपनीय सूचना पर मिलिट्री इंटेलीजेंस पिछले कुछ दिनों से उसकी रेकी भी कर रही थी।
उत्तराखंड से है तस्कर का कनेक्शन
बेहद सुरक्षित माने जाने कैंट एरिया में ड्रग्स सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद खुफिया इकाइयां भी सक्रिय हो गई हैं। उसके कनेक्शन उत्तराखंड से जुड़े होने की बात भी कही जा रही है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह स्मैक कहां से लाता था, इसकी भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी सैय्यद फैज अली और बरामद स्मैक

कैंट के एक सिपाही की भी उत्तराखंड में हो चुकी है गिरफ्तारी

पिछले साल सितंबर में बरेली कैंट थाने के सिपाही रविंद्र कुमार को उत्तराखंड के लालकुआं में एसओजी ने एक किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। तस्करी में उसके साथ बीडीएस का मेडिकल स्टूडेंट शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका आनंदपुर का मोरपाल और बरेली के आजाद नगर का एमबीए छात्र अर्जुन भी शामिल थे। उन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि तीनों बरेली से स्मैक खरीदकर उत्तराखंड में बेचते थे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img