03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

अब यूपी के मदरसे में मौलवी ने 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

सीएम योगी के गोरखपुर जिले में हुई सनसनीखेज वारदात, मचा हड़कम्प

एफएनएन, गोरखपुर। कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन अभी थमा नहीं है और अब यूपी के एक मदरसे में मौलवी द्वारा 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर रेप की बड़ी वारदात सामने आने पर हडकम्प मचा हुआ है। मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह वारदात सीएम योगी के विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर में घटी है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मौलाना को हिरासत में भी ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची मदरसे में पढ़ने गई थी। आरोप है कि मौलवी ने बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चिल्लाने और शोर मचाने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित बच्ची जब मदरसे और मौलवी के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। मां ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

बच्ची के साथ रेप की जानकारी होते ही लोग भड़क गए। उन्होंने मदरसे में पहुंचकर मौलवी को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में भी ले लिया है।

रेप का आरोप गोरखपुर जिले के उरवा थाना क्षेत्र के एक मौलवी पर लगा है। वह गांव के ही एक मदरसे में पढ़ाता है। आरोपी संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली स्थित विधियानी गांव का रहने वाला है। सोमवार सुबह गांव की एक बच्ची हर रोज की तरह सभी बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ने गई थी। दो-ढाई घंटे बाद मौलवी ने बाकी सभी बच्चों को तो पढ़ाने के बाद घर भेज दिया लेकिन 12 साल की बच्ची को बहाना बनाकर रोक लिया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीखने-चिल्लाने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी मौलवी गिरफ्तार, पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए हैं
मदरसे में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में तहरीर के आधार पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाने के साथ उसका बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया गया है।-जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ गोरखपुर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

Topics

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img