Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशभदोही में सपा विधायक के आवास पर युवती ने फांसी पर लटककर...

भदोही में सपा विधायक के आवास पर युवती ने फांसी पर लटककर की खुदकुशी, मचा हड़कम्प

एफएनएन, भदोही-उप्र। सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर नाजिया नाम की 18 वर्षीय युवती  ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। नाजिया विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है ताकि पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष संपन्न हो सके। पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद विधायक के आवास और आसपास के इलाके में गहरी चिंता और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments