Tag: UP

बरेली जोन पुलिस ने दो माह के भीतर ही निपटाईं 255 में से 221 वादों की विवेचनाएं

एडीजी जोन रमित शर्मा के कुशल दिशानिर्देशन में  बरेली जोन में 13 अगस्त से 12 सितंबर 2024 तक महिला अपराधों खासकर रेप और पाक्सो एक्ट के मुकदमों की विवेचना को तय समय में निस्तारित करने का अभियान चलाया गया। एडीजी के कुशल दिशा निर्देशन में जोन पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 60 दिन के अंदर विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया है।

भदोही में सपा विधायक के आवास पर युवती ने फांसी पर लटककर की खुदकुशी, मचा हड़कम्प

एफएनएन, भदोही-उप्र। सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर नाजिया नाम की 18 वर्षीय युवती  ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। नाजिया विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

…तो 40 साल में यूपी के एडेड कॉलेजों में हो गईं 40 हजार से भी ज्यादा शिक्षकों-कर्मियों की अवैध भर्तियां, बैठी जांच

एफएनएन ब्यूरो, लखनऊ : प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में चार दशक में शिक्षकों और चपरासियों की 40 हजार से भी अधिक  नियुक्तियां अवैध होने के संकेत मिल रहे हैं। इन फर्जी शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन आदि के मद मेम सरकारी खजाने पर सालाना 2400 करोड़ रुपये से भी अधिक के भुगतान की तगड़ी चोट झेलनी पड़ रही है।  वर्षों से चल रही इतनी बड़ी अनियमितता का खुलासा करने के मकसद से सतर्कता विभाग द्वारा सघन जांच भी शुरू कर दी गई है।