03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंतनगर से इंटर की छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली

एफएनएन, उधम सिंह नगर: देवभूमि उत्तराखंड को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। दरअसल, उधम सिंह नगर के पंतनगर से इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, पंतनगर निवासी व्यक्ति ने बीते रविवार को पुलिस में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री जो कि इंटर की छात्रा है कुछ दिन पहले अपनी स्कूल की सहेली के घर पार्टी में गई थी। इसी बीच उसकी सहेली उसे अपने मित्र के घर ले गई थी। वहीं लड़की ने असहज महसूस करते हुए घर जाने की बात कही, लेकिन उसकी सहेली ने उसे वहीं आराम करने के लिए कहा। जब वह सो गई तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की लड़की की अश्लील वीडियो 
वहीं कुछ दिन बाद आरोपी ने छात्रा को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जब छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी बीच आरोपी जबरन उसे अपने मित्र के आवास पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।

सीओ निहारिका तोमर ने दी ये जानकारी
इस मामले में सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। साथ ही आरोपी को जेल में भेज दिया है। इसके अतिरिक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Also read- उत्तराखंड में खुल रहा सरकारी नौकरियों का पिटारा, 15 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img