03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीलीभीत में भी नियमविरुद्ध मुआवजा लेने वाले सभी 12 भूदाताओं से होगी रिकवरी, नोटिस जारी,  खाते भी फ्रीज

Spread the love

बरेली-सितारगंज फोरलेन भूमि अधिग्रहण घोटाला

एफएनएन ब्यूरो, पीलीभीत। बरेली-सितारगंज हाईवे के भूमि अधिग्रहण के मुआवजा वितरण में बड़े घोटाले के खुलासे के बाद अब पीलीभीत जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। तय मुआवजे से ज्यादा रकम का भुगतान लेने पर साधना सिंह सहित 12 भूदाताओं के बैंक खाते सिटी मजिस्ट्रेट/भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने फ्रीज करवा दिए हैं। सभी को रिकवरी की रकम फौरन ट्रेजरी में जमा करवाने के लिए नोटिस भी जारी कराए हैं।

बरेली-सितारगंज फोरलेन निर्माण की मंजूरी के बाद भूमि अधिग्रहण के लिए राजस्व विभाग द्वारा सर्वे किया गया। फोरलेन प्रस्तावित होते ही लखनऊ, बरेली, रामपुर, खटीमा के कई व्यवसायियों ने स्थानीय किसानों से उनकी जमीनों का सौदा भी कर लिया।

रातों रात औने-पौने दामों पर जमीन खरीद ली गई। शासन से मोटा मुआवजा भी ले लिया गया। अब जिला स्तर पर भी सघन छानबीन की जा रही है। बाकी किसानों को मुआवजा देने से पहले जमीन के दस्तावेज बारीकी से चेक कराए जा रहे हैं।

बरेली-सितारगंज फोरलेन के लिए अधिग्रहीत भूमि में हुआ करोड़ों का घोटाला

सभी 12 भूदाताओं को रिकवरी के नोटिस जारी

जांच में खुलासा हुआ है कि लखनऊ की साधना सिंह को भूमि का सबसे अधिक मुआवजा मिला है। उनको दूसरे अंश का भी 24 लाख रुपये मुआवजा मिला है। साधना के अलावा 11 अन्य भूस्वामी भी अधिक मुआवजा लेने वालों में शामिल हैं। जिला भूमि अध्यापित अधिकारी विजयवर्धन तोमर की ओर से इन सबको अधिक ली गई रकम फौरन जमा करवाने के नोटिस जारी किए गए हैं। साधना सिंह को उनके बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर पर नोटिस तामील कराया गया है।

खाते फ्रीज कराने के लिए बैंक मैनेजरों को भेजी चिट्ठी

साधना सिंह सहित सभी 12 लोगों के बैंक खातों में जमा रकम की पूरी जानकारी भी संबंधित शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजकर मांगी गई है। साथ ही उनसे ये सभी खाते फौरन फ्रीज करने के लिए भी कहा गया है।

ये बोले जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी

“लखनऊ की साधना सिंह ने नियम विरुद्ध सर्वाधिक 24 लाख रुपये मुआवजा वसूला है। 11 अन्य भूस्वामियों ने भी एक से सवा लाख रुपये अधिक रकम वसूली है। इन सभी के खातों के संचालन पर रोक (अकाउंट फ्रीज) लगवाई गई है। सभी को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अन्य सभी भूदाताओं की भी गहनता से जांच कराई जा रही है।-विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट/जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी, पीलीभीत”

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img