03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सुभाषनगर इलाके में मदर्स स्कूल के पास मिला मोर्टार शैल…सेना करती है इस बम का इस्तेमाल

Spread the love

एफएनएन, बरेली : सुभाषनगर इलाके में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब भारी बारिश के बाद मिट्टी दरकने से रेलवे ट्रैक किनारे मोर्टार बम दबा मिला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल मंगलवार देर रात सुभाषनगर इलाके में मदर्स स्कूल के पास रेलवे ट्रैक किनारे बारिश से मिट्टी कटने के बाद उसका ढेर जेसीबी से हटाया जा रहा था। मिट्टी हटा रहे कर्मचारियों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी तो फौरी तौर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो ये एक सेना के इस्तेमाल में लाया जाने वाली मोर्टार बम जैसी दिखने वाली वस्तु थी। इसके बाद सेना और पुलिस का बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। बम निरोधक दस्ते ने इसके एक मोर्टार शैल होने की पुष्टि की। आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार को तत्काल निष्क्रिय किया।

डिस्पोजल के लिए दबाने की आशंका
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सेना ने जानकारी दी कि ये एक मिसफायर्ड मोर्टार शैल है। जिसको इस्तेमाल के बाद डिस्पोजल के लिए मिट्टी में पहले कभी दबाया गया होगा। उन्होंने बताया कि मिट्टी डाली जा रही थी, तभी ये मोर्टार शैल निकला है। फिलहाल इस बात की जानकारी की जा रही है कि ये इश्यू कहां से हुआ था।

2022 में सुभाषनगर में मिला था हैंड ग्रेनेड
जो मोर्टार शैल खुदाई के दौरान मिला कुल 2 फिट लंबा है, जिसका वजन तकरीबन 10 किलो है। मोर्टार शैल का इस्तेमाल आम तौर पर सेना द्वारा किया जाता है। ये पहला मौका नहीं जब सुभाषनगर में कोई बम जमीन में दबा मिला हो। साल 2022 सुभाषनगर इलाके में ही हैंड ग्रेनेड खुदाई के दौरान मिला था।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img