Tag: भूमि अधिग्रहण

पीलीभीत में भी नियमविरुद्ध मुआवजा लेने वाले सभी 12 भूदाताओं से होगी रिकवरी, नोटिस जारी,  खाते भी फ्रीज

एफएनएन ब्यूरो, पीलीभीत। बरेली-सितारगंज हाईवे के भूमि अधिग्रहण के मुआवजा वितरण में बड़े घोटाले के खुलासे के बाद अब पीलीभीत जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। तय मुआवजे से ज्यादा रकम का भुगतान लेने पर साधना सिंह सहित 12 भूदाताओं के बैंक खाते सिटी मजिस्ट्रेट/भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने फ्रीज करवा दिए हैं। सभी को रिकवरी की रकम फौरन ट्रेजरी में जमा करवाने के लिए नोटिस भी जारी कराए हैं।

धोखाधड़ी से 37 करोड़ का मुआवजा डकार गए पीलीभीत-ऊधमसिंह नगर के लोग, अब होगी रिकवरी

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। एनएचएआई अफसरों की मिलीभगत से पीलीभीत और उधमसिंह नगर के कई लोग लगभग ₹37 करोड़ का मुआवजा अवैध ढंग से डकार गए‌। धोखाधड़ी पकड़ में आने पर अब इन सभी को एनएचएआई द्वारा रकम वसूली (रिकवरी) के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन सबसे मुआवजे की रकम की वसूली (रिकवरी) की जाएगी और सभी संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच कर चार्जशीट फाइल की जाएगी।