03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा शोध प्रभाग प्रदेश प्रमुख ने रसूला चौधरी में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यालय का किया उद्घाटन

Spread the love

यशपाल साहू को सौंपा कार्यालय प्रमुख का दायित्व, संगठन सी मजबूती और सनातन को आगे बढ़ाने पर भी दिया जोर

एफएनएन, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। गांव रसूला चौधरी में गुरुवार को भाजपा शोध प्रभाग के प्रदेश प्रमुख शिवमंगल सिंह राठौर ने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इससे पहले राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के शोध विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री राठौर का फतेहगंज पश्चिमी में प्रथम बार आगमन पर फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय बजरंग दल के  ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, यशपाल साहू, अरविंद पाल, वीर साहू, राकेश दिवाकर आदि भी रहे।

कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रदेश प्रमुख श्री राठौर ने यशपाल साहू को (व्यवस्था प्रमुख) कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत बनाने, सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और पीड़ितों की मदद करते रहने की अपील की। एवं उनके सुख-दुख में साथ देने की बात कही। यशपाल साहू को कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर, फूलमाला पहनाकर बंधाई दी गई। मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हो गया।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img