03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के देवरिया में बनेगा ISRO का Ground Earth Space Station

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

ISRO के एक्सपर्ट्स की टीम ने देवरिया के सोनू घाट इलाके में देखी रक्षा विभाग की ज़मीन

एफएनएन ब्यूरो, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में इसरो की टीम ने शहर से सटे सोनूघाट के पास रक्षा विभाग की खाली पड़ी जमीन का पिछले सप्ताह सर्वे किया है। सब कुछ ठीक रहा तो अपने महत्त्वाकांक्षी ‘अंतरिक्ष मिशन’ के तहत इसरो यहां ‘ग्राउंड अर्थ स्पेस स्टेशन‘ की स्थापना कर सकता है।

देवरिया के भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इसरो के इंडिया नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड आथराइजेशन सेन्टर के उप निदेशक एम आर राघवेंद्र और एक महिला वैज्ञानिक माहेश्वरी एस के संयुक्त नेतृत्व में वैज्ञानिकों धरवेंद्र यादव, रमेश ए, विनय कुमार सिंह और विनोद राज  की एक टीम इसी सिलसिले में पिछले सप्ताह 23 अगस्त शुक्रवार को नेशनल स्पेस डे के मौके पर देवरिया का दौरा कर सोनू घाट के पास रक्षा विभाग की खाली पड़ी जमीन का सर्वे भी कर चुकी है और सूत्रों के मुताबिक इसे इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त भी बताया है।

सांसद श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में कुछ दिन उन्होंने इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और इंडिया नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड आथराइजेशन सेन्टर अध्यक्ष के साथ चर्चा की थी और दोनों शीर्ष वैज्ञानिकों से आग्रह किया था कि देवरिया में सोनूघाट के पास रक्षा विभाग की खाली पड़ी 20 एकड़ जमीन का उपयोग ‘ग्राउंड अर्थ स्पेस स्टेशन’ की स्थापना के लिए किया जाना चाहिए। सांसद श्री त्रिपाठी के आग्रह को स्वीकार करते हुए इसरो अध्यक्ष ने वैज्ञानिकों की एक टीम देवरिया भेजी। इस टीम ने डिफेंस की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण भी किया है।

सांसद ने कहा कि अब केंद्र की स्थापना के लिए आगे की कार्रवाई शुरू होने वाली है।आज के इस शुभ दिन पर इस तरह के केंद्र की सम्भावना विकसित देवरिया की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह स्टेशन एक बड़े निवेश को प्रेरित कर सकता है और यूपी और बिहार के लाखों युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान को अपने करियर के रूप में देखने की कल्पना को साकार कर सकता है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

Topics

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img