इसरो की ये सफल कॉमर्शियल लॉन्चिंग है। यह मिशन अंतरिक्ष में जाकर आर्टिफिशियल सोलर सिस्टम बनाएगा। इसमें दो सैटेलाइट्स हैं जिनका काम मौसम और सूर्य के बारे में गहन अध्ययन करना है। दोनों आर्टिफिशियल सोलर सिस्टम बनाकर सूर्य को समझेंगे और मौसम के बारे में दुनिया को सबसे लेटेस्ट जानकारियां और सटीक पूर्वानुमान दे सकेंगे।
स्पेसएक्स के ताकतवर रॉकेट फाल्कन 9 ने फ्लोरिडा के कानावेरल स्पेस स्टेशन से भारतीय सैटेलाइट को लॉन्च किया। जीसैट-एन2 सैटेलाइट से देश में ब्रॉडबैंड सेवाएं और बेहतर होंगी।
एफएनएन ब्यूरो, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में इसरो की टीम ने शहर से सटे सोनूघाट के पास रक्षा विभाग की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण अपने महत्त्वाकांक्षी 'अंतरिक्ष मिशन' के तहत ‘ग्राउंड अर्थ स्पेस स्टेशन‘ की स्थापना के वास्ते किया है।
एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों ने श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शुक्रवार सुबह प्रक्षेपण वाहन एसएसएलवी- D3 के जरिए बहु उपयोगी पृथ्वी निगरानी उपग्रह EOS-08 को अंतरिक्ष की निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।
एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर है। पिछले साल चांद पर चंद्रयान-3 को उतारकर दुनिया को भारत का सामर्थ्य दिखाया था तो अब आज कुछ ही देर में इसरो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-08) की लॉन्चिंग करेगा।