03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

अब राजस्थान के प्रतापगढ़ में रिश्वतखोर थाना प्रभारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, प्रतापगढ़ (राजस्थान)। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाने में थानाधिकारी और उसके दलाल को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने सोमवार को बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की प्रतापगढ़ इकाई में शिकायत की थी कि उसे स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के मामले में नहीं फँसाने के एवज में अरनोद के थानाधिकारी/ पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सोलंकी और उसके दलाल गुड्डू लाल उर्फ कांतिलाल प्रजापत उससे आठ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की प्रतापगढ़ इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद सुरेंद्र सिंह सोलंकी और गुड्डू लाल को परिवादी से आठ लाख रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम रिश्वतखोर पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बरेली में निलंबित ऱिश्वतखोर पुलिस इंस्पेक्टर रामसेवक

यूपी के बरेली में भी सस्पेंड हो चुका है रिश्वतखोर पुलिस इंस्पेक्टर

बता दें कि यूपी के बरेली जिले की फरीदपुर कोतवाली में भी एक शिकायत पर एसपी-सीओ ने 21 अगस्त को छापा मारकर इंस्पेक्टर रामसेवक के कमरे से लगभग दस लाख रुपये की बड़ी रकम बरामद की थी। यह रकम दो स्मैक तस्करों को छोड़ने के एवज में बतौर रिश्वत वसूली गई थी। इंस्पेक्टर राम सेवक कोतवाली की ऊंची चहारदीवारी फांदकर भाग गया था। बाद में एसएसपी ने उसे और उसके रिश्वतखोर साथी पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया था। गिरफ्तारी के लिए टीमें भेज दी गई हैं। शासन को उसकी बर्खास्तगी की रिपोर्ट भी भेज दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

Topics

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img