03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गाजियाबाद में एक शख्स ने कुतिया के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला…. वीडियो वायरल पुलिस नेआरोपी को धर दबोचा

एफएनएन, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। जहां एक शख्स ने कुतिया के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। शख्स की इस घिनौनी हरकत का एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की घिनौनी हरकत का वीडियो आया सामने

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में कुतिया से घिनौना काम करने के आरोप में सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। आरोपी शख्स मोदीनगर के विश्वकर्मा बस्ती का निवासी है। आरोपी का कुतिया के साथ गलत काम करने का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि आरोपी सुरेंद्र कुतिया के साथ गलत काम कर रहा है।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सौरभ चौधरी नाम के शिकायतकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि कुतिया से घिनौनी हरकत की यह घटना 23 अगस्त की है। सौरभ चौधरी नाम के शिकायतकर्ता की शिकायत पर मोदीनगर थाने में पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि गाजियाबाद में पहले भी बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की है।

 

Also read- सेहरामऊ उत्तरी में घास काट रहा किसान बाघ के हमले में गंभीर घायल

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img